टौणी देवी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर 15 को
सिविल अस्पताल टौणी देवी 15 जून को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक इसका आयोजन किया जाएगा। टौणी देवी के समाजसेवी विजय बहल अपने 50वें जन्म दिन पर इसका आयोजन कर रहे है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मुख्यतिथि होंगे तथा डा. डीएस महंत ह्दय रोग विशेषज्ञ फोर्टिस अस्पताल मोहाली विशेष अतिथि होंगे।
संवाद सहयोगी, टौणी देवी : सिविल अस्पताल टौणी देवी में 15 जून को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक इसका आयोजन किया जाएगा। टौणी देवी के समाजसेवी विजय बहल अपने 50वें जन्मदिन पर इसका आयोजन कर रहे है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल मुख्यातिथि होंगे। डॉ. डीएस महंत ह्रदय रोग विशेषज्ञ फोर्टिस अस्पताल मोहाली विशेष अतिथि होंगे। डॉ महंत के साथ चिकित्सक दल भी भाग लेगा। विजय बहल ने बताया कि समाज सुधार व जन कल्याण के लिए 15 जून को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मंदिर परिसर टौणी देवी में बीते रविवार को बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें शिविर के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप