पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को किया याद
ए.पी.एम.सी. परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री एवं ए.पी.एम.सी. अजय शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन पीढियों तक हमें प्ररेणा देता रहेगा।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर :
एपीएमसी परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री एवं एपीएमसी अजय शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन पीढि़यों तक प्ररेणा देता रहेगा। अटल के आशीर्वाद से ही हिमाचल ऊर्जा राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा ने भी अटल की स्मृतियों का उल्लेख करते हुए एक महान नेता बताया। इस अवसर पर मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक गढ़वाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महिला मोर्चा सदस्य मीना कुमारी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष युद्धवीर सिंह पठानिया, रोशन लाल शर्मा, सतपाल पटियाल, शुभम शर्मा, अंकुश चोपड़ा, अनिल चौहान, पुरुषोत्तम चंद, प्रकाश वर्मा, नगर परिषद वीना धीमान, पूर्व प्रधान अरविद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।