डीएवी भड़ोली स्कूल ने मनाया दिवाली पर्व
डीएवी भड़ोली स्कूल में दीपावली श्रद्धाभाव एंव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य आरएस राणा की उपस्थिति में हुई।
संवाद सहयोगी, नादौन : डीएवी भड़ोली स्कूल में दिवाली पर्व मनाया गया। विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य आरएस राणा की उपस्थिति में हुआ। देशभक्ति समूहगान प्रतियोगिता कक्षा सातवीं से बारहवीं तक दीया बनाओ प्रतियोगिता कक्षा छठी से 10वीं तक तथा रंगोली स्पर्धा का आयोजन नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। बच्चों ने श्रमदान में अपने-अपने क्लास रूम की साफ-सफाई भी की।
दीया बनाओ प्रतियोगिता में नेहरू और गांधी सदनो के बच्चों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा छठी से प्रथम स्थान नीतिका पटियाल, द्वितीय स्थान पर अदिती तथा तृतीय स्थान पर ¨प्रयाशी, सातवीं व आठवीं से प्रथम स्थान पर महक, खुशबू ने द्वितीय स्थान यवनिका, दिव्यांशी ने तथा तृतीय स्थान आरूषि और गुजंन ने प्राप्त किया। जबकि कक्षा नौवीं और 10वीं से प्रथम स्थान पर नन्दनी, अदिती ने द्वितीय स्थान प्रीति बौर यशमिन ने और तृतीय स्थान महक और शैजला ने प्राप्त किया। रंगोली में पहला स्थान पटेल सदन ने और दूसरा स्थान गांधी सदन ने प्राप्त किया। देशभक्ति समूहगान में नेहरू सदन ने और प्रथम स्थान व गांधी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।