पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर नादौन की फस्टे पंचायत के चढ़ूं गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिन को समर्पण दिवस के तौर पर मनाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजली अर्पित की गई।
संवाद सहयोगी, नादौन : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नादौन की फस्टे पंचायत के चढ़ूं गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिन को समर्पण दिवस के तौर पर मनाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विस्तारक सुनील कुमार ने बताया कि पंडित के अनुसार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचना चाहिए, वहीं अंतिम स्थान पर खड़े लोगों के जीवन के उद्धार के लिए सब
को मिलकर कार्य करना चाहिए ताकि उसे भी विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ा जा सके। भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव ¨सह ने इस दौरान पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। संघ की ओर से ग्राम विकास प्रमुख राज कुमार धीमान ने उपाध्याय को याद किया। इस अवसर पर अशीष स्याल, महिला मंडल प्रधान स्वर्णा देवी, सचिव निशा कुमारी व अशीष सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।