Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी पर टिप्पणियों से कांग्रेस तलख

विपिन ढटवालिया व सुरजीत सिंह ने कहा भाजपा नेता जिस तरह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ऊपर अभद्र टिप्पणियां कर रहे है। वे सभी अशोभनीय व निदनीय हैं।

By Edited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 09:00 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 09:01 PM (IST)
प्रियंका गांधी पर टिप्पणियों से कांग्रेस तलख
प्रियंका गांधी पर टिप्पणियों से कांग्रेस तलख

बड़सर, जेएनएन। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर आए दिन भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणियों का बड़सर कांग्रेस ने एतराज जताया है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पीसीसी सदस्य राजेंद्र जार, बिझड़ी व बड़सर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विपिन ढटवालिया व सुरजीत सिंह ने कहा भाजपा के नेता आए दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ऊपर जिस तरह से अभद्र टिप्पणियां कर रहे है। वे सभी अशोभनीय व निदनीय हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अपनी हार को सामने देख अपना मानसिक संतुलन खोती जा रही है।

loksabha election banner

जिस कारण महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले भाजपा नेता खुद महिलाओं का आये दिन अपमान कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सांसद एस स्वामी द्वारा प्रियंका गांधी के खिलाफ दिए बयान पर कहा है कि मानसिक संतुलन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नहीं बल्कि भाजपा के उन निकम्मे नेताओं का खो चुका है। जिन्होंने झूठ की राजनीति कर सता हासिल की थी और अपने कार्यकाल के साढ़े चार सालों में जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने भाजपा नेताओं को चेताते हुए कहा है कि वे अपनी मान मर्यादा में रह कर ही बयानबाजी करे बरना इसका जवाब उन्ही की भाषा में दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में सड़कों पर भी उतर सकती है। अगर देश में डाक्टर का बेटा डाक्टर, व्यापारी का बेटा व्यापारी और एक फौजी का बेटा फौजी बन सकता है तो एक नेता का बेटा नेता क्यों नहीं बन सकता। इसमें परिवारवाद की बात कहां से आ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.