ब्लॉक कांग्रेस नादौन की बैठक आठ को
ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन आगामी आठ फरवरी को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कै. पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में किया जा रहा है। जिसमें नादौन प्रभारी अतुल कड़ोहता विशेष तोर पर उपस्थित होंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 08:02 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 08:02 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आठ फरवरी को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कै. पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में होगी। जिसमें नादौन प्रभारी अतुल कड़ोहता विशेषतौर पर उपस्थित होंगे। जानकारी देते हुए कार्यालय सचिव नानक चंद ने बताया कि बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे नादौन अंब मार्ग पर गुरूद्वारा द्वार के निकट पुराने आईटीआई भवन में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में कांग्रेस से जुड़े सभी संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें