तिलकराज फिर बने भामसं के जिला अध्यक्ष
भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष डीसी शर्मा की देख रेख में हुए। सर्वसम्मति से तिलक राज शर्मा को दूसरी बार जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष डीसी शर्मा की देख रेख में हुए। सर्वसम्मति से तिलक राज शर्मा को दूसरी बार जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संजीवन वर्मा, सिविल सप्लाई कारपोरेशन, विभाग, उपाध्यक्ष अजमेल सिंह व रणजीत सिंह, सुरेश कुमार व विपन कुमार बनाए गए हैं। सचिव पद पर मलकीयत सिंह पठानिया, प्रदीप ठाकुर बिजली बोर्ड , सह सचिव कमलेश देवी टौणी देवी आशा कार्यकर्ता, सह सचिव रवि कुमार आइपीएच भोटा, विजय कुमार एनआइटी, विजय कुमार टैक्सी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, कार्यालय मंत्री चंद्रेश आशा कार्यकर्ता चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में सुषमा देवी, किरण कुमारी, ममता, नवीन, पवन , सुरेश पठानिया, राकेश शर्मा एचआरटीसी हमीरपुर , राजेश आइपीएच, संजय कुमार टैक्सी यूनियन पट्टा, निशा देवी आशा कार्यकरता टौणी देवी चुने गए हैं।