प्रशिक्षु को दी योजनाओं की जानकारी
राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बदलता भारत पर एक एक्सटेंश्न लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें एसिसटेंट प्रो विजय कुमार ने छात्रों को आज के बदलते भारत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हमारे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की विभिन्न योजनाआं के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं जैसे जन-धन योजना आयुष्मान भारत
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 06:45 AM (IST)
संवाद सहयोगी, भोटा : राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बदलता भारत पर एक एक्सटेंश्न लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें असिस्टेंट प्रो. विजय कुमार ने छात्रों को बदलते भारत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मंगलयान, चंद्रयान, पेंशन योजना, बीमा योजना, मातृत्व अवकाश, कौशल विकास योजना, जीएसटी आदि के बारे में भी जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें