Move to Jagran APP

महिलाओं को मिलेंगे नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन : अनुराग

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : केंद्र सरकार की तीन करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस सिले

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 10:32 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 10:32 PM (IST)
महिलाओं को मिलेंगे नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन : अनुराग
महिलाओं को मिलेंगे नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन : अनुराग

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : केंद्र सरकार की तीन करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर तथा चूल्हे उपलब्ध करवाने में आर्थिक मदद प्रदान करेगी। यह जानकारी सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को सौर पंचायत के पुंदड़ में ढ़ाई लाख की लागत से निर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी। इस प्रवास के दौरान बल्ह मसंदा में ढ़ाई लाख की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए हैं। ठाकुर ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान भी 14 अप्रैल से आरंभ किया जा रहा है। केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण विकास को विशेष तरजीह दे रही है। उन्होंने हमीरपुर में महिला थाना खोलने के लिए स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना की है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के साथ 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा सहित मंडलाध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिला परिषद सदस्य अंजू कुमारी, पूर्व उपप्रधान अशोक कुमार, ग्राम सभा सुधार समिति के अध्यक्ष अमर ¨सह वर्मा, उपाध्यक्ष रणजीत, महिला मंडल प्रधान रीता देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश, बीडीसी सदस्य प्रीतम, विकास खंड अधिकारी चंद्रवीर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.