मांगें पूरी नहीं हुई तो एबीवीपी करेगी आंदोलन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अधिष्ठाता अकादमी का घेराव किया और अधिष्ठाता कर्मिक से यह जानने की कोशिश की गई कि उनका इस नोटिस के बारे में क्या कहना है। एबीवीपी इकाई सचिव अंकिता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नए नोटिस जारी कर रही है जिससे प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में पता चलता है
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अधिष्ठाता अकादमी का घेराव किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यह जानने की कोशिश की गई कि उनका इस नोटिस के बारे में क्या कहना है।
एबीवीपी इकाई सचिव अंकिता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नए नोटिस जारी कर रही है। इससे प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में पता चलता है। सरकार को भी इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। अन्यथा प्रदेश सरकार के खिलाफ विद्यार्थी परिषद राज्यस्तर पर आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रदेश सरकार की होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन जो छात्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा रहा है। इसके लिए आवाज उठाई जा रही है। विद्यार्थियों को पीने के लिए पानी सहित चौक तथा ब्लैक बोर्ड तक उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं और उनसे अनावश्यक फीसे वसूली गई हैं। इनके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा रहा है। इसके लिए अधिष्ठाता अकादमी को पांच दिन का समय दिया गया है। अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी।