तकनीकी विश्वविद्यालय पर राजनीति कर रही सरकार : जरियाल
- तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय की आवाज को विधानसभा में नहीं उठाया - पिछले 10 वर्षों से विश्वविद्यालय देख रहा विकास की राह चित्र 16 जागरण संवाददाता हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर इकाई अध्यक्ष सूरज जरियाल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार तकनीकी विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बनाने में लगी हुई है। सूरज ने कहा कि तकनीकी शिक्षा मंत्री भूल गए है कि तकनीकी विश्वविद्यालय भी उन्हीं के मंत्रालय में आता है लेकिन दुर्भाग्य से आज तक तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय की आवाज को विधानसभा में नहीं उठाया।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष सूरज जरियाल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार तकनीकी विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बनाने में लगी हुई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री भूल गए है कि तकनीकी विश्वविद्यालय भी उन्हीं के मंत्रालय में आता है। लेकिन दुर्भाग्य से आज तक तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय की आवाज को विधानसभा में नहीं उठाया। पिछले 10 वर्षो से यह विश्वविद्यालय विकास की राह देख रहा है। लेकिन सरकार की उदासीनता की वजह से यह विश्वविद्यालय पिछड़ रहा है। आज तक विश्वविद्यालय को सरकार ने बजट का प्रावधान नहीं किया है जो की शर्मनाक है। प्रदेश सरकार राजनीति से प्रेरित होकर नए नए नियम विश्वविद्यालय के लिए लागू कर रहे है। पिछले कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय के अंदर कोई भी नया पाठ्यक्रम, नई भर्ती न हो इसके लिए सरकार और तकनीकी शिक्षा विभाग ने तुगलकी फरमान सुनाया है। जिसका विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में विरोध करती है। विश्वविद्यालय को बजट का प्रावधान करने, नियमित शिक्षकों की भर्ती और रिक्त पड़े गैर शिक्षकों की भर्ती की जाये। विश्वविद्यालय के नये परिसर में जल्दी से जल्दी कक्षाएं शुरू की जाये। इकाई सचिव अंकिता शर्मा ने भी सरकार से फैसले वापस लेने की मांग की है। परिषद मांग करती है कि प्रदेश सरकार शीघ्र अपने निर्णय को वापस ले अन्यथा विधार्थी परिषद सड़को पर उतरेगी और जेल भरो आंदोलन भी चलायेगी। इस मौके पर परिषद के इकाई के नगर मंत्री रोबिन ने भी शामिल थे।