बेटियों ने जानी संसद की कार्यप्रणाली
सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत मुंबई गई मेधावी छात्राएं हवाई यात्रा से दिल्ली वापस पहुंच कर संसद भवन पहुंचीं। संसद भवन में छात्राओं ने लोकसभा, राज्यसभा और सेंट्रल हॉल का भ्रमण किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 09:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत मुंबई गई मेधावी छात्राओं ने वापस दिल्ली पहुंचकर संसद भवन का दौरा किया। संसद भवन में छात्राओं ने लोकसभा, राज्यसभा और सेंट्रल हॉल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें संसद की कार्यप्रणाली सदन के दोनों सदनों और सेंट्रल हॉल के इतिहास और विभिन्न विषय वस्तुओं की जानकारी दी। भारत दर्शन की इन बेटियों ने संसद में हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर भारत दर्शन यात्रा के अपने अनुभव उनसे साझा किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें