Move to Jagran APP

स्वतंत्रता सेनानी पुन्नूमल कानूनगो पंचतत्व में विलीन

जाहू पंचायत के सुलगवान गांव के स्वतंत्रता सेनानी 97 वर्षीय पुन्नूमल कानूनगो का निधन हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 06:16 AM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी पुन्नूमल कानूनगो पंचतत्व में विलीन
स्वतंत्रता सेनानी पुन्नूमल कानूनगो पंचतत्व में विलीन

संवाद सहयोगी, जाहू : जाहू पंचायत के सुलगवान गांव के स्वतंत्रता सेनानी 97 वर्षीय पुन्नूमल कानूनगो का निधन हो गया है। 16 जून को को उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंडखर पुल के पास भलवानी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे दलीप चंद ने मुखाग्नि दी। पुन्नूमल कानूनगो के निधन पर जाहू पंचायत प्रधान राजू, पूर्व उपप्रधान बिहारी लाल, कांग्रेस पूर्व प्रत्याक्षी डॉ. रमेश डोगरा ने गहरा शोक जताया।

loksabha election banner

पुन्नूमल का एक बेटा व दो बेटियां हैं। ब्रिटिश शासनकाल में पुन्नूमल कानूनगो सेना में भर्ती हुए थे। उस समय यह क्षेत्र में पंजाब राज्य के कांगड़ा जनपद के अधीन था तथा तहसील ज्वालामुखी थी। पुन्नूमल कानूनगो का जन्म 1 अगस्त, 1924 को हमीरपुर के मुंडखर गांव में हुआ था। चार साल तक सेना में नौकरी करने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया था। इसी के चलते केंद्र व प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व सैनिक का दर्जा देकर समस्त सुविधाएं प्रदान कीं। उन्हें हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर सरकार व प्रशासन द्वारा आमंत्रित किया जाता था। 17 जून, 1946 को आर्मी की नौकरी छोड़ने पर हिमाचल प्रदेश में राजस्व विभाग के पटवारी और कानूनगो के पद नौकरी ली। 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति के बाद पुन्नूमल लोगों की राजस्व संबंधी कार्यो में मदद करते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.