पुआड़ गांव में अवैध खनन पर चार वाहनों के चालान
उप मंडल अधिकारी सुजानपुर ने शुक्रवार को पंचायत बगेड़ा के पुआड़ गांव में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध खनन करने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हुए चार चालान किए हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 08:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पंचायत बगेड़ा के पुआड़ गांव में प्रशासन ने अवैध खनन पर चार वाहन चालकों के चालान किए हैं। एसडीएम सुजानपुर शिवदेव ¨सह ने बताया शुक्रवार को पुआड़ गांव का औचक निरीक्षण करके वहां अवैध खनन करने में लगे दो टिप्पर और दो ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा गया। इनसे करीब 17000 पर जुर्माना वसूला गया। सुजानपुर प्रशासन अवैध खनन करने वालों के खिलाफ यह मुहिम जारी रखेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें