युवक पर डंडों से हमला कर सिर फोड़ा
थाना क्षेत्र नादौन के अंर्तगत बटराण गांव में एक इंजीनियर युवक पर उसके ही परिजनों ने जानलेवा हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे नादौन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
संवाद सहयोगी, नादौन : थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बटराण गांव में पेशे से एक इंजीनियर युवक पर उसके ही परिजनों ने जानलेवा हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया, जिसे नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित 24 वर्षीय रोहित पटियाल पुत्र स्व. दलजीत ¨सह ने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। रविवार को जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसकी सौतेली मां मंजू बाला, उसकी माता व उसके ताया ओंकार चंद के पूरे परिवार ने मामूली बात को लेकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठियों व डंडों का प्रयोग भी किया। अन्य परिजनों ने बड़ी मुश्किल से उसे हमलावरों के चंगुल से बचाया। रोहित की बहन इंदु बाला ने बताया कि उनके पिता पुलिस में थे, परंतु कुछ वर्ष पूर्व उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही वह ससुराल से यहां पहुंची है। रोहित ने बताया कि माता-पिता के देहांत के बाद से ही उसकी सौतेली मां व ताया का परिवार उससे आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। इस घटना में रोहित के सिर व बाजू पर काफी चोटें आई हैं। वहीं, आरोपित पक्ष ने सभी आरोपों से इंकार किया है। नादौन थाना प्रभारी महेंद्र ¨सह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।