हिम अकादमी में लगाई प्रदर्शनी
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में जैव- विविधता दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रार्चाया विनीता गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि प्रदर्शनी का दौरा किया। जैव-विविधता दिवस 2019 का थीम अवर बायो डायवर्सिटी अवर फूड अवर हैल्थ विशेष रहा
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में जैव विविधता दिवस पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्राचार्य विनीता गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण सब्जियां, ड्राइ फ्रूट, फल, जीवन चक्र उपयोगिता व विलुप्त होने वाली प्रजातियों के चित्र रहे। विद्यालय के लगभग 1000 छात्रों के प्रदर्शनी का अवलोकन किया। रीया, अरुण, अभिनव, अरुण व अनामिका ने विद्यार्थियों की जैव विविधता पर जिज्ञासा को शांत किया। इस अवसर पर समन्वयक सरुचि शर्मा, शिल्पा गुप्ता, चंद्र किरण व अशोक शर्मा मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप