पूर्व सैनिक के बच्चों को दिया जाए प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति का लाभ
असम राइफल पूर्व सैनिक कल्याण संघ की प्रदेश इकाई की बैठक टौणी देवी में प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, टौणी देवी : असम राइफल पूर्व सैनिक कल्याण संघ की प्रदेश इकाई की बैठक टौणी देवी में प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विजय कुमार ने बताया कि 18 सितंबर को मणिपुर में पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें संघ से जुड़े कई पूर्व सैनिकों के मामले भेजे गए हैं। इसके साथ ही असम राइफल के पूर्व सैनिकों को भी केंद्र सरकार से ईसीएचएस की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। पूर्व सैनिक सालों तक देश सेवा के बाद मेडिकल सुविधा के लिए परेशानी झेल रहे हैं। इसे दूर करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति का लाभ संघ के सदस्यों के बच्चों को भी देने की मांग की है। संघ ने 2016 के बाद से बचे एरियर को देने की भी मांग की है। बैठक में सचिव अजय कुमार, रमेश चंद, जयचंद, जो¨गद्र ¨सह, सुभाष, सूरम ¨सह, जगत राम, दीवानचंद मौजूद रहे।