नादौन में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व
चित्र 141516 संवाद सहयोगी नादौन ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को विजयदशमी पर्व धूमधाम
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:15 PM (IST)
चित्र 14,15,16
संवाद सहयोगी, नादौन : ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई जी जीत हासिल की। कोविड-19 के कारण इस बार सादे समारोह के तौर पर रामलीला का आयोजन किया गया था, जिसमें नियमानुसार अन्य सभी गतिविधियों का आयोजन किया गया। नादौन में दिन में संचालित होने वाली रामलीला पूरे हिमाचल में प्रसिद्ध है और जहां पर राजाओं के समय से ही दिन में रामलीला का आयोजन आ रहा है। रामलीला कमेटी के प्रधान शमी सोनी ने बताया कि विधिवत पूजा अर्चना के बाद रामलीला का आयोजन किया गया था। रविवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेला कमेटी सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें