Move to Jagran APP

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रीतम शर्मा का निधन

नादौन भाजपा के वरिष्ठ नेता व हमीरपुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रीतम चंद शर्मा का शनिवार सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। लंबे अरसे बीमार 76 वर्षीय डॉ. प्रीतम अपने घर नघूं में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। शनिवार तड़के उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उनका निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 09:59 PM (IST)
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रीतम शर्मा का निधन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रीतम शर्मा का निधन

संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन भाजपा के वरिष्ठ नेता व हमीरपुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रीतम चंद शर्मा का शनिवार सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। लंबे अरसे बीमार 76 वर्षीय डॉ. प्रीतम अपने घर नघूं में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। शनिवार तड़के उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां व दो बेटे छोड़ गए हैं। बड़े बेटे विजय शर्मा ने बताया कि शुगर व अन्य बीमारियों से पीड़ित डॉ. प्रीतम का पीजीआइ चंडीगढ़ से उपचार चल रहा था। अभी एक सप्ताह पहले ही उनका चेकअप करवाया था।

loksabha election banner

डॉ. प्रीतम के निधन की खबर सुनते ही नादौन विधनसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद बड़ा के पास बाद बिल्व कलेश्वर स्थित श्मशानघाट के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शव यात्रा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, नादौन पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, भाजपा नेता हृदयाल, पूर्व बीडीसी विजय कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

गौर रहे कि 1993 में भाजपा से टिकट न मिलने पर डॉ. प्रीतम निर्दलीय चुनाव में कूद गए थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के आग्रह पर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। इसी बीच उन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित हो गया था। बतौर निर्दलीय चुनाव प्रचार न करने के बावजूद डॉ. प्रीतम एक हजार से अधिक वोट ले गए थे। हालांकि उस दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी रघुवीर सिंह को कांग्रेस के एनसी पराशर से हार का सामना करना पड़ा था। डॉ. प्रीतम के राजनीति सफर से एक और बड़ी बात जुड़ी है। जिस क्षेत्र में उनका अपना वोट भी नहीं था उस बूणी पंचायत से वह बीडीसी का चुनाव भी जीते थे। पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. प्रीतम की क्षति अपूर्णीय है। वह हमारे मार्गदर्शक थे। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, पूर्व सीएम शांता कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर सहित मंडल भाजपा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.