मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान
कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए दान देने के मामले में प्रदेशभर से सामाजिक संगठन व भाजपा कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 04:37 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए दान देने के मामले में प्रदेशभर से सामाजिक संगठन व भाजपा कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं। एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा आपदा के समय नादौन के सामाजिक संगठन व भाजपा कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं जो सराहनीय है। बताया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश सिंह की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने 11000 रुपये का अंशदान मुख्यमंत्री कोविड रिलीफ फंड में उनके माध्यम से दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें