Move to Jagran APP

प्रदेश में कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत

लोकसभा चुनावों में भाजपा को पटकनी देकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश के चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी रामविलास रावत ने भोरंज में कांग्रेस सेवा दल जिला हमीरपुर के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:55 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:55 PM (IST)
प्रदेश में कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत
प्रदेश में कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत

जागरण संवाददाता, भोरंज (हमीरपुर) : लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटकनी देकर कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी रामविलास रावत ने भोरंज में कांग्रेस सेवादल जिला हमीरपुर के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर कांग्रेस सेवादल को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी पूरा जोर लगाने जा रही है। हमीरपुर लोकसभा सीट को जीतने के लिए हर कार्यकर्ता को तैयार किया जा रहा है तथा युवाओं को तरजीह दी जा रही है। कांग्रेस सेवादल को ब्लॉक से बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। हर ब्लॉक व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता को जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले जनता से नोटबंदी करके धोखा किया और गैस सिलेंडरों के दाम बढ़कर धोखा किया और अब डीजल व पेट्रोल के दामों में भारी बढ़ोतरी करके लोगों की गर्दन पर तीर चलाने का काम किया हैं। अब लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब चुकता करने वाली है।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि सेवादल पूरे प्रदेश में बेहतर कार्य कर रहा है और संगठन को मजबूत करने में जुटा हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रदेश व केंद्र सरकार को असलीयत का पता चल पाएगा। जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई की मार जनता झेल रही है। केंद्र में जब यूपीए सरकार थी तो लोगों को मनरेगा जैसे योजनाएं दी गई हैं जिससे लोगों को घर में लाभ मिला हैं।

इस दौरान हमीरपुर जिला प्रभारी प्रकाश चंद महाजन ने कहा कि जिला कांग्रेस सेवादल मजबूती से कार्य कर रहा है। जिला कांग्रेस के मुख्य संगठक मदन लाल कौंडल ने कहा कि प्रदेश में जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखिवंदर सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है, वैसे ही प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अगुवाई कांग्रेस सेवादल ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत हुआ हैं। इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, संजय परमार, कांग्रेस नेत्री ज्योति खन्ना मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.