लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति
संवाद सहयोगी, भोरंज : पंचायत हनोह में कार्यकर्ता जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस स
संवाद सहयोगी, भोरंज : पंचायत हनोह में कार्यकर्ता जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस सह संयोजक ज्योति खन्ना की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश इंटक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस महासचिव राजीव राणा ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की। राणा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बिल्कुल मजबूत हैं और आगामी चुनाव के लिए तैयार हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाएगा। चुनाव कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह सुक्खू की अध्यक्षता में लड़ा जाएगा और प्रदेश की चारों सीट पर कांग्रेस की जीत होगी। केंद्र सरकार ने जुमलों से आम पिछड़ा मजदूर वर्ग को ठगा है। आज मजदूर वर्ग असहाय महसूस कर रहा है। आज निजी कंपनियों में लगे मजदूरों के लिए सरकार कोई ठोस नीति नहीं लेकर आई है। जनता में केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष है। वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हर जगह का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार करेंगे। इस अवसर पर प्रधान कांता देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य दीपिका, चंचलो देवी, संतोष कुमार, धनवंती देवी, रीना देवी, कांता मौजूद रहीं।