कार चालक से 208.28 ग्राम चरस बरामद
नादौन पुलिस ने शुक्रवार सुबह लगभग तीन बजे कलूर गांव में नाके के दौरान
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 08:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन पुलिस ने शुक्रवार सुबह लगभग तीन बजे कलूर गांव में नाके के दौरान एक कार चालक से 208.28 ग्राम चरस बरामद की है। थाना प्रभारी महिंद्र ¨सह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर कलूर गांव में शुक्रवार सुबह नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। नादौन से आ रही कार को तलाशी के लिए रोकने की कोशिश की तो चालक कार भगा ले गया। कुछ दूरी पर उसे पकड़कर कार की तलाशी लेने पर 208.28 ग्राम चरस बरामद की गई। कार चालक की पहचान अजय कुमार निवासी आलमपुर के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें