10 ग्राम चरस समेत युवक हिरासत में
बड़सर उपमंडल के बिझड़ी क्षेत्र में बड़सर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को गश्त के दौरान एक युवक से 10 ग्राम चरस बरामद की है। बड़सर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 11:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बड़सर : पुलिस शुक्रवार को बिझड़ी बाजार के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर 10 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित की पहचान 19 वर्षीय रवि कुमार निवासी गांव बिझड़ी तहसील बड़सर के रूप में हुई है। पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी जगदीश चंद ने बताया पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें