Move to Jagran APP

विधायक लखनपाल सहित 23 कांग्रेसियों पर केस

हमीरपुर शहर के नादौन चौक पर धरना देने पर किया गिरफ्तार महंगाई के खिलाफ भारत बंद के आह्वान कर रहे थे प्रदर्शन।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 08:27 AM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 08:27 AM (IST)
विधायक लखनपाल सहित 23 कांग्रेसियों पर केस
विधायक लखनपाल सहित 23 कांग्रेसियों पर केस

हमीरपुर, जेएनएन। हमीरपुर शहर के नादौन चौक में महंगाई के खिलाफ भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व अन्य कांग्रेस नेता शहर में रैली निकालते हुए गांधी चौक पर पहुंचे।

loksabha election banner

यहां पहले ही सीटू का प्रदर्शन चल रहा था। इस पर कांग्रेस नेता व पदाधिकारी नादौन चौक पर धरना देकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़सर के कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित 23 अन्य कांग्रेस नेताओं को नादौन चौक पर यातायात बाधित करने के आरोप में गिरफ्तार किया और बाद में रिहा कर दिया।

पुलिस ने बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव राणा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, एसएटी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रवक्ता नरेश लखनपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, जिला कांग्रेस सेवादल हमीरपुर मदनलाल कौंडल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पठानिया, बड़सर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत कुमार, ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष संजय परमार, युवा कांग्रेस सदस्य अंशुल शर्मा, बड़सर कांग्रेस प्रवक्ता कृष्ण चौधरी, युवा कांग्रेस महासचिव अखिल चौधरी, जिला परिषद सदस्य अंकुश सैणी, यूथ कांग्रेस सदस्य पकंज मिन्हास, यूथ कांग्रेस सदस्य बलबिंद्र बबलू, जिला कांग्रेस महासचिव राजेश ठाकुर, एसीएसटी सेल हमीरपुर के अध्यक्ष होशियार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरनाथ व रिंकू जरियाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए बिना धरना दिया गया। इससे यातायात बाधित होने पर ये कार्रवाई की गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.