लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति
भाजपा ग्राम केंद्र चमनेड के बूथ चमनेड तथा बलोह केंद्र के बूथ बलोह के पन्ना प्रमुखों बूथ अध्यक्षों बूथ पालकों बीएलए अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्यारेलाल शर्मा और केंद्र प्रभारी पुरुषोत्तम ठाकुर विशेष
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 03:43 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 03:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : भाजपा ग्राम केंद्र चमनेड़ के बूथ चमनेड़ व बलोह के पन्ना प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों व अन्य कार्यकर्ताओं की वीरवार को बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्यारेलाल शर्मा व केंद्र प्रभारी पुरुषोत्तम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। 23 अप्रैल को सुबह दस बजे बलोह तथा साढ़े बजे लंबलू बाजार में जनसभाएं की जाएंगी। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और विधायक नरेंद्र ठाकुर संबोधित करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें