अनुराग ने निखारी खिलाड़ियों की प्रतिभा : पठानिया
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विशाल पठानिया ने जारी प्रेस बयान कहा कि हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर को खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में हिमाचल की बुलंद आवाज बताया है। विशाल पठानिया ने कहा कि जब कभी हिमाचल प्रदेश
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी विशाल पठानिया ने सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में हिमाचल की बुलंद आवाज बताया है। उन्होंने कहा जब कभी हिमाचल में खेलों का इतिहास लिखा जाएगा उसमें अनुराग ठाकुर का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अनुराग ने हमेशा से खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया है। यदि आज धर्मशाला स्टेडियम को दुनिया का सबसे खूबसूरत स्टेडियम का दर्जा मिला और जिसकी वजह से राज्य सरकार को भारी भरकम राजस्व प्राप्त होता है तो उसका श्रेय अनुराग ठाकुर को जाता है। अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान अगर अनुराग ठाकुर से कोई खिलाड़ी मिलता है तो उसको वह शुभकामनाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप