भाजयुमो मंडल भोरंज के महामंत्री बने संजय ठाकुर
स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा मंडल भोरंज की बैठक वीरवार को भोरंज उपमंडल मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने की। बैठक में विशेष रूप से विधायक कमलेश कुमारी व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभयवीर ¨सह लवली विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अजय शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संजय ठाकुर को मंडल महामंत्री बनाया।
संवाद सहयोगी, भोरंज : भाजयुमो मंडल भोरंज की बैठक मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक कमलेश कुमारी व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभयवीर ¨सह लवली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अजय शर्मा ने भाजयुमो कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संजय ठाकुर को मंडल महामंत्री बनाया।
विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से विजयी रहेंगे जोकि पूर्व शिक्षामंत्री धीमान को श्रद्धांजलि होगी। केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास से हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। उससे केंद्र में दोबारा मोदी सरकार बनना तय है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर को रिकॉर्ड मत दिलाकर संसद भेजा जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस पार्टी के पास कोई नेता नहीं है, जिसे भाजपा सांसदों के मुकाबले में उतारा जा सके। जिला अध्यक्ष अभयवीर ¨सह लवली ने एक बूथ 20 युवा कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए युवाओं से आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, अजय, विजय कुमार, नरेंद्र, संजय, संदीप, विकास, राजीव व कपिल मौजूद रहे।