Move to Jagran APP

बड़े नेताओं से चर्चा के बाद घोषित होगी प्रदेश कार्यकारिणी : बिदल

- विधानसभा अध्यक्ष पद पर मेरा उतना उपयोग नहीं हो रहा था जितना संगठन में होगा - भाजपा ने संगठन में मेरी जरूरत को समझकर सौंपा हैं संगठन का काम - धूमल शांता महेश्वर सिंह खीमी राम व महेश्वर सिंह से संगठन को लेकर कर रहा हूं चर्चा

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 08:30 PM (IST)
बड़े नेताओं से चर्चा के बाद घोषित होगी प्रदेश कार्यकारिणी : बिदल
बड़े नेताओं से चर्चा के बाद घोषित होगी प्रदेश कार्यकारिणी : बिदल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : प्रदेशभर के बड़े नेताओं से संगठन के बारे में चर्चा करने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में व्यस्त हैं। भाजपा के सभी बड़े नेताओं की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिदल ने हमीरपुर में अपने पहले दौरे के दौरान शुक्रवार को सर्कट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद गरिमापूर्ण होता है और वहां पर मुझे काफी अधिमान मिला है। विधानसभा अध्यक्ष पद पर शायद मेरा उतना उपयोग नहीं हो रहा था जितना भाजपा पार्टी संगठन में रहकर होगा। इसके बाद बिंदल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित निवास पर भेंट की।

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए निकला हूं। प्रदेश के बड़े नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह, खीमी राम व सतपाल सत्ती से मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा करूंगा। भाजपा सरकार व संगठन में बेहतर तालमेल से पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

इससे पहले हमीरपुर में पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजीव बिदल का स्वागत किया। इस दौरान हमीरपुर सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, प्रदेश भाजपा सह मीडिया नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडी समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा सहित भाजपा के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.