विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस में शामिल हुए BJP के पदाधिकारियों का पूर्व विधायक पर पलटवार, बोले- 'हार के बाद खो चुके मानसिक संतुलन'

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 15 Oct 2023 02:21 PM (IST)

Himachal Pradesh News कांग्रेस में शामिल हुए BJP के पदाधिकारियों का पूर्व विधायक पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री दबाव की ...और पढ़ें

कांग्रेस में शामिल हुए BJP के पदाधिकारियों का पूर्व विधायक पर पलटवार
कांग्रेस में शामिल हुए BJP के पदाधिकारियों का पूर्व विधायक पर पलटवार

HighLights

  1. भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों ने पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री को आड़े हाथों लिया है।
  2. मुख्यमंत्री को लेकर पूर्व विधायक की बयानबाजी बचकाना है।

संवाद सहयोगी, नादौन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों व विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों ने पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री को आड़े हाथों लिया है।

पूर्व विधायक की बयानबाजी बचकाना

जिला भाजपा कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य अजय ठाकुर, जलाड़ी के प्रधान जगमोहन (मणी), विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, बेहरड़ के उपप्रधान रफीक पोसवाल, भाजपा के टिल्लू बूथ के पूर्व अध्यक्ष आशीष परमार व भाजपा के अल्पसंख्यक सेल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रशूल मोहम्मद ने पलटवार करते हुए कहा कि हार के बाद विजय अग्निहोत्री मानसिक संतुलन खो चुके हैं। मुख्यमंत्री को लेकर पूर्व विधायक की बयानबाजी बचकाना है।

यह भी पढ़ें: Snowfall in Kullu: हिमपात का दौर शुरू, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड; जलोड़ी दर्रा बन रहा लोगों की परेशानी की वजह

मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान है प्रदेश व नादौन के विकास पर

मुख्यमंत्री दबाव की राजनीति नहीं करते, यह काम तो भाजपा व पूर्व विधायक अग्निहोत्री का है। मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान प्रदेश व नादौन के विकास पर है। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से निपटने और प्रभावितों को मदद पहुंचाने के लिए बेहतरीन कार्य किया है। भाजपा नेता तो आपदा में भी राजनीति करते रहे।

यह भी पढ़ें: Shimla: पुलिस का Apple on Wheel प्‍लान सफल, हादसों में 41 फीसदी कमी; पढ़ें मौत के आंकड़ों में कितनी आई गिरावट

अजय ठाकुर, जगमोहन व आशीष ने कहा कि नादौन का विकास मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की देन है। भाजपा ने तो विकास के मामले में नादौन को कई वर्ष पीछे धकेलने का काम किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के मामले में नया इतिहास लिखेगी। वर्षों बाद वह सरकार को रिपीट भी करेंगे।