Move to Jagran APP

राफेल डील पर झूठ बोल रही भाजपा : सुखविंदर सुक्खू

कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राफेल डील पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में मुद्दा उठाने के बाद भाजपा नेता बगले झांक रहे हैं।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 01:49 PM (IST)
राफेल डील पर झूठ बोल रही भाजपा : सुखविंदर सुक्खू
राफेल डील पर झूठ बोल रही भाजपा : सुखविंदर सुक्खू

नादौन, जेएनएन : कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राफेल डील पर भाजपा झूठ बोल रही है। सांसद अनुराग ठाकुर झूठ की राजनीति में माहिर हैं। उन्होंने नादौन के सेरा विश्रामगृह में कहा कि राफेल डील पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में मुद्दा उठाने के बाद भाजपा नेता बगले झांक रहे हैं।

loksabha election banner

लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर के पास भी तथ्यों का अभाव है। वह जनता को आधा सच बताकर बरगलाने की कोशिश में जुटे हैं। वह नहीं जानते कि शिक्षित वर्ग राफेल डील का पूरा सच जानता है। अनुराग में हिम्मत है तो वह जनता को बताएं कि किस मजबूरी में और किसे फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने पूर्व यूपीए सरकार की तुलना इतनी महंगी डील क्यों की? अनुराग को प्रदेश की जनता को ठगने का कोई अधिकार नहीं है।

कांग्रेस राफेल डील घोटाले का सच सामने लाकर ही चैन से बैठेगी। पीएम मोदी जब तक पूरे मामले पर चुप्पी तोड़कर घोटाले के गुनाहगारों के नाम देश को नहीं बताते तब तक सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.