किसानों को मुआवजा दे सरकार : रणधीर
संवाद सूत्र, स्वाहण : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक
संवाद सूत्र, स्वाहण : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने भारी बारिश और तूफान से हुए नुकसान की सरकार से भरपाई की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि तूफान से किसानों की मक्की की फसल तबाह हुई है वहीं संपर्क सड़कों पर भी भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हुए हैं। आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने की मांग की गई है।
लैहडी, स्वाहण और राजपुरा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय विकास को ग्रहण लग गया है और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार केसों में जमानत पर है। वीरभद्र सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। प्रदेश में खनन माफिया, वन माफिया, ड्रग माफिया व शराब माफिया सक्रिय है। कानून व व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वनरक्षक होशियार ¨सह की हत्या का मामला हो, चाहे कुल्लू में अन्य राज्य की नाबालिग बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला हो या फिर कोटखाई में छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामला, पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। बीती रात सोलन में हुई सरेआम गोलीबारी से जवान लड़के की मौत से पूरा हिमाचल दहशत में है।