किशोरियों को अनीमिया के बारे में दी जानकारी
गलोड़ क्षेत्र के बुधवीं गांव में राष्ट्रीय पोषण मिशन के अर्न्तगत एक अनीमिया निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला समन्वयक हमीरपुर मातृ बन्दना योजना कल्पना ठाकुर खण्ड समन्वयक
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 07:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : गलोड़ क्षेत्र के बुधवीं गांव में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में जिला समन्वयक हमीरपुर मातृ बंदना योजना कल्पना ठाकुर, खंड समन्वयक नादौन राष्ट्रीय पोषण अभियान प्रियंका, ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिलाओं व किशोरियों को अनीमिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनीमिया का मुख्य कारण संतुलित आहार ना लेना व माहवारी ठीक से न होना इत्यादि हैं। इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए सब्जियां, फल दूध, पनीर, अंकुरित दालों इत्यादि का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। कल्पना ठाकुर ने भी कई जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें