महिलाओं को बताया स्वच्छता का महत्व
ग्राम पंचायत बल्ह के आंगनबाड़ी केंद्र बल्ह-2 में पोषण दिवस अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:51 PM (IST)
हमीरपुर : ग्राम पंचायत बल्ह के आंगनबाड़ी केंद्र बल्ह-2 में पोषण दिवस अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को पोषण दिवस अभियान पर जानकारी दी। हरी सब्जियों के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में बताया। स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आंगनबाड़ी वर्कर रंजना ने बताया खाना खाने से पहले हाथ अच्छी तरह से धो लें। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बेटी है अनमोल योजना की जानकारी दी। इस मौके पर सीमा, आशा कमलेश, वीना, सोमा आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें