कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे शिक्षक जगजीवन
चित्र 05 संवाद सहयोगी नादौन कर्तव्यनिष्ठा से जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षक लोगों को महामारी से बचने के लिए कर रहे प्रेरित। शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे स्कूल शिक्षक जगजीवन पाल शर्मा कोरोना योद्धा की भूमिका में नजर आ रहे हैं। व्यास पुल की सीमा पर पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए नाके पर हर आने जाने वाले को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों पर अमल करने का पाठ पढ़ाते हुए लोगों को जागरुक करते नजर आ रहे हैं।
संवाद सहयोगी, नादौन : कर्तव्यनिष्ठा से जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षक लोगों को महामारी से बचाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षक जगजीवन पाल शर्मा कोरोना वारियर्स की भूमिका में नजर आ रहे हैं। व्यास पुल की सीमा पर पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए नाके पर हर आने जाने वाले को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों पर अमल करने का पाठ पढ़ाते हुए वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इतना ही नहीं नाके पर ज्यादा भीड़ एकत्रित होने पर स्वयं पुलिस के साथ भी हाथ बंटाते हुए लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करवा रहे हैं।