Move to Jagran APP

Assembly Election: कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- विधायकों में से ही बनेगा मुख्यमंत्री

Himachal Pradesh Assembly Election हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों के बीच कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन से प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री विधायकों से ही बनेगा।

By Babli KumariEdited By: Published: Sat, 03 Dec 2022 09:07 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 09:07 AM (IST)
Assembly Election: कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- विधायकों में से ही बनेगा मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों के बीच कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन से प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री विधायकों से ही बनेगा।

loksabha election banner

प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। शुक्रवार को नादौन के सेरा में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में इंटरनेट मीडिया पर छाई खबरों का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने आठ उम्मीदवारों के कांग्रेस हाईकमान की ओर से बायोडाटा मंगवाने और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों को ठहराने की बात पर हैरानी जताई और कहा कि यह अफवाह है।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के राहुल गांधी को निमंत्रण दिए जाने पर कहा कि यह भी अन्य बातों की तरह अफवाह है। कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। पहले सरकार बनाई जाती है उसके बाद ये बातें की जाती हैं। सभी कांग्रेस विधायक आठ दिसंबर को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में ही रहेंगे और यह चर्चा बेमानी है।

पार्टी हाईकमान का फैसला ही होगा सर्वोपरि

हाईकमान का निर्णय सर्वोपरि सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 12 नवंबर को जनादेश दे दिया है। इसका परिणाम आठ दिसंबर को सामने आएगा। मुख्यमंत्री पद की दावेदारी चाहे कोई भी कर ले, लेकिन जो विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आएगा और उसके बाद बहुमत पेश करेगा वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार होगा। सबसे अंत में पार्टी हाईकमान का फैसला ही सर्वोपरि होगा।

कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों ने चंडीगढ़ में की बैठक

मतदान के बाद गुटबाजी में फंसी दिख रही प्रदेश कांग्रेस के छह से अधिक प्रत्याशियों और कुछ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के एक निजी होटल में आगामी रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए लाबिंग तेज हो गई है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि कांगड़ा से दो, सिरमौर से एक, ऊना से एक व बिलासपुर जिला से एक प्रत्याशी चंडीगढ़ बैठक में शामिल हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.