पर्यटकों तक पहुंचाएंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद : अनुराग
हिमाचल के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद महानगरों तथा पर्यटकों तक
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिमाचल के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद महानगरों तथा पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। इन उत्पादों की ब्रां¨डग भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्वयं सहायता समूह की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। यह जानकारी सांसद अनुराग ठाकुर ने एनआइटी के सभागार में राज्यस्तरीय अजीविका एवं कौशल विकास समारोह में दी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा ग्रामीण स्तर पर तैयार किए गए उत्पादों को पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है। बाबा बालक नाथ मंदिर, ¨चतपूर्णी तथा नयनादेवी में भी प्रति वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्वालु तथा पर्यटक माथा टेकने आते हैं। इन जगहों पर स्वयं सहायता समूहों के लिए विक्रय केंद्र खोले जा सकते हैं तथा इसमें बतौर सांसद हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। देश के कॉरपोरेट सेक्टर से भी संपर्क किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों को बाजार की डिमांड के अनुरूप बेहतर तरीके के उत्पाद तैयार करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने निर्धन तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान से भी ज्यादा बेटी को आगे बढ़ाओ पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।