Move to Jagran APP

राहुल बताएं, कश्मीर समस्या किसकी देन : अनुराग

सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जवाब दें कि कश्मीर समस्या किसकी देन है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने बिना एक बूंद खून बहाए देश की 562 रियासतों का एकीकरण करके भारत

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 07:38 PM (IST)
राहुल बताएं, कश्मीर समस्या किसकी देन : अनुराग
राहुल बताएं, कश्मीर समस्या किसकी देन : अनुराग

चित्र 06

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, नादौन : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बताएं कश्मीर समस्या किसकी देन है। उन्होंने कहा सरदार पटेल ने बिना एक बूंद खून बहाए देश की 562 रियासतों को मिलाया था। उन्होंने कहा कश्मीर समस्या पंडित जवाहर लाल नेहरू की देन है। इसलिए कांग्रेस जवाब नहीं दे पा रही है।

उन्होंने नादौन में पत्रकारों से कहा कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में देशभर के विद्यार्थियों व लोगों को अधूरा इतिहास पढ़ाया। वास्तविकता यह है सरदार पटेल ने 562 रियासतों को मिलाकर अखंड भारत की स्थापना की थी। मोदी सरकार ने सरदार पटेल की प्रतिमा बनवाकर सराहनीय कार्य किया है, जबकि नेहरू द्वारा देश को दी गई कश्मीर समस्या में हजारों जाने चली गईं। अगर कश्मीर समस्या सरदार पटेल के हवाले होती तो आज हालात कुछ और होते। कांग्रेस 10 साल तक राफेल खरीद मामले पर निर्णय नहीं ले पाई। मोदी सरकार ने निर्णय लिया तो कांग्रेस को यह कामयाबी पच नहीं रही है। जीएसटी लागू होते ही कई टैक्स समाप्त हो गए। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.