कामगारों के पंजीकरण के लिए शुरू होगा अभियान
सांसद अनुराग ठाकुर ने असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों को हिमाचल प्रदेश प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत करवाने के लिए अभियान आरंभ करने का निर्णय लिया है।
संवाद सहयोगी, बड़सर : सांसद अनुराग ठाकुर ने असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों को हिमाचल प्रदेश प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत करवाने के लिए अभियान आरंभ करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जो निर्धन एवं गरीब कामगार पंजीकरण शुल्क तथा प्रीमियम देने में असमर्थ होंगे, उनका शुल्क भी सांसद स्वयं ही भरेंगे। शनिवार को रैली जजरी तथा दलचेहड़ा में श्रम विभाग की ओर से कामगारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। इनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किए जाएंगे। इस बारे में पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत तीन साल में छह लाख करोड़ के ऋण वितरित किए गए हैं। कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत कामगारों को मातृत्व, पितृत्व सुविधा, शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, कौशल विकास भत्ता, शादी के लिए वित्तीय सहायता, सोलर कुकर, वॉ¨शग मशीन तथा सोलर लैंप इत्यादि भी वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कामगारों को वॉ¨शग मशीनें भी वितरित कीं। रैली जजरी तथा कलवाल पंचायतों में विकास कार्यो के लिए तीन-तीन लाख की राशि भी स्वीकृत की। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।