हमारी तो नहीं मानी, अपनों की मान लो सरकार : राणा
हमारी तो नहीं मानी लेकिन अब अपनों की तो मान लो सरकार रू राणा कोरोना के नाम पर करोड़ों के घोटाले से सरकार का दामन हुआ दागदार हमीरपुर 24 मई हमारी बात पर तो सरकार आप को गुस्सा आता थाए लेकिन अब आपके अपने भी सरकार में फैले भ्रष्टाचार को शर्मनाक बता रहे हैं।
पैकेज
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : हमारी बात पर सरकार को गुस्सा आता था लेकिन अब आपके अपने भी भ्रष्टाचार को शर्मनाक बता रहे हैं। जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो स्वास्थ्य विभाग में सामान खरीद पर भ्रष्टाचार हो रहा है। यह आरोप विधायक राजेंद्र राणा ने लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का मामला उजागर होते ही सरकार से आम आदमी का भरोसा उठ गया है। जनता के लिए कोविड संकट महामारी है लेकिन भ्रष्टाचारियों के लिए यह मौका साबित हुआ है। इसका लाभ उठाकर करोड़ों के सप्लाई ऑर्डर हड़पने वाले आरोपित भाजपा नेता से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि भ्रष्टाचार में भाजपा का दामन भी दागदार है। मैं तो शुरू से ही भाजपा के कुछ नेताओं व अधिकारियों से मिली फीडबैक को लेकर भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त कर रहा था लेकिन तब मुख्यमंत्री का गुस्सा सार्वजनिक होकर फूट रहा था। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार नई बात नहीं है। शुरूआती दौर से ही यह विभाग भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रहा है। यह बात उस आरोप से भी पुख्ता होती है कि भाजपा के एक नेता ने सीएम ऑफिस में हिरासत में लिए गए निदेशक के सेवाविस्तार के लिए डीओ लेटर भेजा था। भ्रष्टाचार की सांठगांठ में लगा यह अधिकारी 31 मई को रिटायर हो रहा था।