Move to Jagran APP

सरोज बाला कल्याण संघ की अध्यक्ष बनीं

पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की बैठक हिमाचल प्रदेश सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त कल्याण संघ के प्रदेश संयोजक अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सुजानपुर ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:55 PM (IST)
सरोज बाला कल्याण संघ की अध्यक्ष बनीं
सरोज बाला कल्याण संघ की अध्यक्ष बनीं

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की बैठक प्रदेश सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त कल्याण संघ के प्रदेश संयोजक अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्लॉक सुजानपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सरोज बाला को अध्यक्ष, गीता देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंचला देवी व सीमा देवी उपाध्यक्ष, पूनम जसवाल सचिव, रीता देवी  संयुक्त सचिव, क्रांति कुमारी कोषाध्यक्ष तथा नीलम कुमारी को सलाहकार चुना गया।

loksabha election banner

बैठक में संयुक्त संघ की मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित  किया जाए। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी की जाए। सेवानिवृत्ति के समय कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कम से कम एक साल का मानदेय धन्यवाद स्वरूप दिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों को नर्सरी कक्षाओं का दर्जा दिया जाए।  राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बकाया बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए। सेवानिवृत्ति के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत लाया जाए तथा जरूरी आय प्रमाणपत्र से छूट दी जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.