डीएवी भड़ोली स्कूल में मनाया एक्टिविटी डे
डी.ए.वी भड़ोली स्कूल में एक्टिविटी डे मनाया गया। जिसमें कक्षा 6 वीं से 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
संवाद सहयोगी, नादौन : डीएवी भड़ोली स्कूल में एक्टिविटी डे मनाया गया। इसमें कक्षा छठी से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज प्रधानाचार्य आरएस राणा की उपस्थिति में हुआ। सोशल साइंस प्रश्नोत्तरी में चारों सदनों के प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुभाष सदन के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेहरू सदन ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। कविता वाचन प्रतियोगिता में विशेष दर्जा प्राप्त करने वाले बच्चों में गरिमा, आर्यांश, प्रतीक, मनिशा, अन्वी, कनिष्क सहित अन्य बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।