हमीरपुर में शराब की खेप बरामद, रिहायशी मकान से 119 ब्रांडेड बोतल जब्त; आबकारी विभाग का छापा
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने हमीरपुर के भरेड़ी में एक रिहायशी मकान से 119 बोतल शराब और बीयर जब्त ...और पढ़ें
-1789836692150_m.webp)
हमीरपुर में शराब की खेप बरामद। फोटो जागरण
HighLights
हमीरपुर के भरेड़ी में रिहायशी मकान से शराब जब्त।
आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना पर की बड़ी कार्रवाई।
119 बोतल शराब और बीयर की खेप बरामद।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के भरेड़ी क्षेत्र में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने एक रिहायशी मकान से शराब की खेप बरामद की है। शनिवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की करीब 119 बोतल शराब और बीयर बरामद हुई।
यह खेप करीब 10 पेटियों में रखी गई थी। विभागीय टीम को मकान में शराब रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद असिस्टेंट कमिश्नर अपूर्व चंदेल की अध्यक्षता में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। बरामद शराब में ऊना नंबर, रॉयल स्टैग, किंगफिशर स्ट्रांग बीयर और थंडरबोल्ट बीयर समेत अन्य ब्रांड शामिल हैं।
टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।कार्रवाई के दौरान टीम में नितिन गुप्ता, भोरंज से नमन गौत्तम, तमन्ना भारती, एक्साइज कांस्टेबल राजीव कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त कंवर शाहदेव कटोच ने बताया कि भरेड़ी के रिहायशी मकान से करीब 10 पेटियों में रखी 119 बोतल शराब और बीयर जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला स्तर पर टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार विभिन्न क्षेत्रों में गश्त और निगरानी कर रही हैं।
