मॉडल प्रदर्शनी में 479 छात्रों ने लिया हिस्सा
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में हिन्दी अंग्रे•ाी विज्ञान सामाजिक विज्ञान डांस-म्यू•िाक व आर्ट एण्ड क्राफ्ट विषय पर मॉडल दिखाए गए। कक्षा एक से लेकर कक्षा आठवीं तक के 479 छात्र इस प्रदर्शनी की शोभा बने। विद्यालय चेयरमैन प्रो आरसी लखनपाल वाइस चेयरमैन चन्द्रप्रभा लखनपाल ने प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में हिदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, डांस-म्यूजिक व आर्ट एंड क्राफ्ट विषय पर मॉडल दिखाए गए। कक्षा एक से लेकर कक्षा आठवीं तक के 479 छात्र इस प्रदर्शनी की शोभा बने। विद्यालय चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन चन्द्रप्रभा लखनपाल ने प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता ने अध्यापकों के साथ मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पुष्पा ठाकुर, मीनू सहगल, मुनीष शर्मा, पूजा शर्मा, अंजली शर्मा, विनोद शर्मा, मधु शर्मा, दीपा शर्मा व विजना डोगरा निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। मुनीष शर्मा, वन्दना पुरी, चन्द्र किरण कार्यक्रम के समन्वयक रहे।