इंस्पायर अवार्ड के लिए प्रदेश के 1623 बच्चे चयनित
केंद्रीय सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने वर्ष 201
दीना नाथ शास्त्री, जाहू
केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2018-19 के लिए छठी से लेकर दसवीं कक्षा में साइंस विषय में मेधावी विद्यार्थियों को चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए कर लिया है। इसके लिए प्रदेश के 1623 छात्रों की सूची जारी कर दी है। हर साल देश के सभी राज्यों के केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के नाम आमंत्रित करता है। इसमें नई सोच रखने वाले मेधावी विद्यार्थियों का चयन विज्ञान विषय की अंक प्रतिशतता के आधार पर किया जाता है। देशभर में ऐसे मेधावी छात्रों की संख्या दो लाख के करीब होती है। हर छात्र को वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए 5000 रुपये का इंस्पायर अवार्ड दिया जाता है। कांगड़ा जिला के सबसे अधिक 428, दूसरे नंबर पर सोलन जिला के 271 तथा तीसरे स्थान पर हमीरपुर जिला के 221 छात्र चयनित हुए हैं। बिलासपुर के 40, चंबा के 28, किन्नौर के 22, कुल्लू के 75, लाहुल-स्पीति के 15, मंडी जिला के 121, शिमला के 208, सिरमौर के 71 व ऊना जिला के 131 छात्रों का चयन हुआ है। चयनित मेधावी विद्यार्थियों में छात्राओं की अधिक संख्या है। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त सचिव सुभाष सोनी का कहना है कि विज्ञान विषय में अलग-अलग राज्यों की अधिकतम प्रतिशतता के आधार इंस्पायर अवार्ड के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसकी सूचना सभी राज्यों को दे दी गई। इसकी सूचना स्कूल मुखियाओं को भी सूचना मिलना शुरू हो गई है। अब बच्चों को साइंस विषय के शिक्षकों के सहयोग से मॉडल तैयार करने होंगे।