Move to Jagran APP

क्रिसमस के लिए सजा सेंट जॉन चर्च

क्रिसमस को लेकर मैक्लोडगंज पर्यटकों से गुलजार हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 11:37 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 11:37 PM (IST)
क्रिसमस के लिए सजा सेंट जॉन चर्च
क्रिसमस के लिए सजा सेंट जॉन चर्च

संवाद सहयोगी, मैक्लोडगंज : क्रिसमस को लेकर मैक्लोडगंज पर्यटकों से गुलजार हो गया है। क्रिसमस मनाने के लिए पर्यटक सोमवार सायं मैक्लोडगंज, धर्मकोट, नड्डी व भागसूनाग पहुंच गए हैं। इसके अलावा पालमपुर व बीड़ बि¨लग में भी पर्यटकों ने दस्तक दे दी है।

loksabha election banner

क्रिसमस के लिए मैक्लोडगंज स्थित सेंट जॉन चर्च को सजाया गया है। व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद लगाए बैठे पर्यटक व दुकानदार मायूस हैं। क्रिसमस को लेकर मैक्लोडगंज में होटल व्यवसायी कई आयोजन करवा रहे हैं।

1852 में बना है सेंट जॉन चर्च

मैक्लोडगंज के फरसेठगंज में 1852 में सेंट जॉन को समर्पित चर्च नियो-गॉथिक शैली में बनाया गया है। इसकी प्रशंसा बेल्जियम के रंगीन कांच की खिड़कियों के लिए की जाती है। इसे भारत के तत्कालीन वायसराय की पत्नी लेडी एल्गिन ने दान किया था। चर्च का क्लॉक टॉवर 1905 में भूकंप से नष्ट हो गया था। इसके इंग्लैंड से नया क्लॉक टॉवर लाकर 1915 में स्थापित किया गया।

पर्यटन व्यवसायी खुश

क्रिसमस को लेकर मैक्लोडगंज में पर्यटन व्यवसायी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है पिछले कुछ वर्षो के मुकाबले मंगलवार को पर्यटकों अच्छी भीड़ यहां होगी। कई बंद होटलों के दोबारा खुलने से काफी संख्या में यहां सैलानियों के आने की उम्मीद है। पर्यटन व्यवसायी विपन कटोच, मनु ¨हयूरी, विकास नैहरियां ने इस बार पर्यटकों की संख्या कुछ बढ़ी है। मैक्लोडगंज में व्यवसाय करने वाले अनिल शर्मा, अमन अग्रवाल, सन्नी ने कहा सोमवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। उम्मीद है मंगलवार को यहां और पर्यटक पहुंचेंगे।

-------------

बेशक इस बार पर्यटकों की भीड़ पिछले वर्ष के मुकाबले कुछ बढ़ी है, लेकिन होटलों की बु¨कग को देखा जाए तो 35 से 40 प्रतिशत ही क्रिसमस पर बुक हुए हैं। इस बार यहां बर्फबारी न होने से काफी पर्यटक क्रिसमस मनाने के लिए सिक्किम जा रहे हैं, क्योंकि वहां बर्फ है। उम्मीद है मंगलवार तक होटल बु¨कग का आंकड़ा कुछ और बढ़े।

-अश्वनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.