कांगड़ा में डॉक्टर के घर चोरी का प्रयास
दूसरा आरोपित फरार -कालोनी के लोगों ने मिलकर पकड़ा आरोपित, किया पुलिस के हवाले संवाद सूत्र, कांगड़ा. पुलिस थाना कांगड़ा के तहत बुधवार को कांगड़ा की जयंती बिहार कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी करके भाग रहे दो आरोपितों में से एक को कॉलोनी वासियों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा चोर भागने में सफल रहा बुधवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे के करीब जयंती बिहार के डॉ एसएस कपूर जब अपने परिवार सहित बाहर से वापस लौटे तो उन्होंने अपना गेट खुला पाया उनके आने की आहट पाकर उनके घर में दो व्यक्ति निकल कर भागे। उनमें से एक व्यक्ति साथ लगते लेंटर से सड़क में छलांग लगाकर फरार हो गया।
संवाद सूत्र, कांगड़ा : पुलिस थाना कांगड़ा के तहत बुधवार को जयंती विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया गया। इस बाबत सूचना मिलते ही एक आरोपित को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जबकि दूसरा फरार हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार सायं साढ़े छह बजे के करीब जयंती विहार निवासी डॉ. एसएस कपूर जब परिवार सहित घर लौटे तो उन्होंने गेट खुला पाया। परिवार को देखकर घर से दो लोग बाहर निकलने लगे। इस दौरान एक छत से सड़क में छलांग लगाकर फरार हो गया जबकि दूसरे को कॉलोनीवासियों ने दबोच लिया। कपूर परिवार ने घर के अंदर देखा तो दो कमरों की अलमारियां टूटी पड़ी थी और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। आरोपित पेचकस बेड पर ही छोड़कर भागे थे। समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका था कि कितनी नकदी व गहने चोरी हुए हैं। पकड़े गए आरोपित की पहचान अमित के रूप में हुई है और वह मंडी में नाई की दुकान करता है जबकि फरार हुए व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच अधिकारी र¨वद्र ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि आरोपितों ने क्या-क्या सामान चुराया है।
ढक्की में 513 ग्राम चरस सहित चंबावासी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, जसूर : थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत ढक्की में पुलिस ने एक व्यक्ति से 513 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान प्रकाश चंद निवासी सिरदी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपित के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वह नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त है। मंगलवार सायं करीब छह बजे पुलिस ने ढक्की में नाका लगाया था तो वहां से एक टाटा सूमो गुजरी। पुलिस कर्मियों ने जब सूमो में सवार आरोपित की तलाशी ली तो 513 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने सूमो को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी नूरपुर डॉक्टर साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांगड़ा में 17.79 ग्राम हेरोइन समेत तीन गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : पुलिस ने बुधवार को तीन युवकों से 17.79 ग्राम हेरोइन बरामद की है और तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी पूरण ठुकराल ने बताया कि बैजनाथ निवासी अंकुश कुमार, पंकज कुमार निवासी नगरोटा बगवां व नीरज भाटिया निवासी नगरोटा बगवां से हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ छेड़ा गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।