Move to Jagran APP

मैं पीसीसी अध्यक्ष था तो स्कूल जाते थे सुक्खू, बोले वीरभद्र

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चुनाव लडऩे के प्रश्न पर वीरभद्र सिंह ने कहा, 'जब मैं पीसीसी अध्यक्ष था तो सुक्खू अभी स्कूल जाते थे।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 09 Sep 2017 09:27 AM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 09:27 AM (IST)
मैं पीसीसी अध्यक्ष था तो स्कूल जाते थे सुक्खू, बोले वीरभद्र
मैं पीसीसी अध्यक्ष था तो स्कूल जाते थे सुक्खू, बोले वीरभद्र

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की साफ आहट के बावजूद कांग्रेस में नेतृत्व का सवाल अनसुलझा है। शुक्रवार को कांगड़ा के शाहपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साफ किया है कि कोई किसी की अध्यक्षता में चुनाव नहीं लड़ रहा है। उधर, प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने भी साफ कहा है कि संगठन में फेरबदल नहीं होगा।

loksabha election banner

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चुनाव लडऩे के प्रश्न पर वीरभद्र सिंह ने कहा, 'जब मैं पीसीसी अध्यक्ष था तो सुक्खू स्कूल जाते थे। मैं पार्टी का आदमी हूं और हर किसी का पार्टी में अपना स्थान है। किसी की अध्यक्षता में चुनाव लडऩे का प्रश्न ही नहीं उठता। हर आदमी अपने-अपने स्थान पर चुनाव लड़े। अगर मैं चुनाव नहीं भी लड़ा तो पार्टी की सेवा करता रहूंगा।'

इस बीच उन्होंने पार्टी प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के इस बयान को उनकी निजी राय बताया है कि प्रदेश संगठन में फेरबदल नहीं होगा। शुक्रवार को शिंदे के चंबा दौरे के दौरान कांगड़ा हवाई अड्डे पर उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली व विप्लव ठाकुर मौजूद रहीं। जबकि शाहपुर व पौंग में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में मंत्रियों व विधायकों ने दूरी बनाए रखी। संकेत यही हैं कि जब तक राजनीतिक वर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग जारी रहेगी, कांग्रेस उलझी हुई रहेगी। इस बीच, सुक्खू ने चंबा दौरे पर जाने से पहले कहा कि पार्टी आलाकमान ही प्रदेश में नेतृत्व का फैसला लेगा। 

नहीं होगा संगठन में फेरबदल

प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि संगठन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पार्टी नेताओं में कहीं अगर कोई मतभेद हैं तो उन्हें दूर किया जा रहा है। यह बात उन्होंने चंबा दौरे पर जाने से पहले कांगड़ा हवाई अड्डे पर कही। साफ है कि प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाया नहीं जा रहा है। बकौल शिंदे, यह पार्टी आलाकमान ही तय करेगा कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदेश में पार्टी एकजुट है एकजुटता के साथ ही चुनाव मैदान में उतरा जाएगा। उन्होंने देर शाम डलहौजी में यह भी कहा कि सीएम का नाम आलाकमान ही तय करेगा।  

पार्टी व संगठन में कोई मतभेद नहीं है। मुख्यमंत्री हमारे नेता हैं और सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी आलाकमान से बातचीत हुई है। आलाकमान ने मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया था, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

-सुखविंदर सिंह सुक्खू

प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष।

यह भी पढ़ें:  30 लाख मतदाताओं को फोन करेगा चुनाव आयोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.