Dharmshala News: फतेहपुर की जनता को मिलेगी सौगात, सीएम सुक्खू करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा में दौरे का आज आखिरी दिन है। इस दौरान सीएम कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे साथ ही कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा भी करेंगे। वे हाडा चौक में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, साथ ही कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा भी करेंगे। चलिए जानते हैं सीएम सुक्खू का डे प्लान क्या रहेगा।
कुछ इस तरह रहेगा सीएम सुक्खू का डे प्लान
- फतेहपुर में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं जनता को सौंपंगे।
- सुबह 11 बजे फतेहपुर के रैहन पहुंचेंगे।
- सुबह 11.30 बजे सकरी पुल का लोकार्पण।
- हाडा चौक में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
- दोपहर 1 बजे रामलीला मैदान में जलशक्ति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास।
- फिर फतेहपुर विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे।
- इसके बाद रैनसर के लिए रवाना होंगे व बटरफ्लाई विहार का दौरा करेंगे।
- साढ़े 6 बजे पौंग डैम पहुंचने के बाद शराईं मंदिर में माथा टेकेंगे।
- हिमाचल पंजाब लिंक ब्रिज साईट का दौरा।
- रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में होगा।
नौ दिन के दौरे पर हैं मुख्यमंत्री
सीएम सुक्खू पहली जून को सुबह 9 बजे शिमला वापिस लौटेंगे। मुख्यमंत्री का जिला कांगड़ा के प्रवास के पहले चरण का बुधवार को अंतिम दिन होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला कांगड़ा का प्रवास 23 मई से आरंभ हुआ था। जिले के नौ दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बुधवार को होने वाले कार्यक्रम सहित कुल पांच दिन ही जिला में रहे हैं।
जबकि, चार दिन उनका दिल्ली का ही दौरा रहा है। इससे पहले उन्होंने धर्मशाला में पर्यटन योजनाओं व विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों सहित इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ, मैकलोडगंज बस अड्डे का लोकर्पण, धर्मशाला में आधुनिक बस अड्डे का शिलान्यास व देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास की गई योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। और धर्मशाला में ओपीएस बहाली को लेकर कर्मचारियों के आभार समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी।