जयराम सरकार का पांच माह का कार्यकाल सराहनीय
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने जयराम सरकार के पांच माह के
धर्मशाला, जेएनएन। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने जयराम सरकार के पांच माह के कार्यकाल की सराहना की है। उन्होंने कहा, पांच माह प्रदेश सरकार को हो गए हैं और इस दौरान सरकार अच्छी राह पर आगे बढ़ रही है। राकेश पठानिया सोमवार को धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग आज प्रदेश सरकार के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं और कानून व्यवस्था ठीक न होने को लेकर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
कहा कि हकीकत यह है कि जयराम सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था सुधरी है। जो आपराधिक घटनाएं हुई हैं उन पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। हत्या या दुष्कर्म के मामलों में पुलिस ने चंद घंटों में अच्छे परिणाम दिए हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास की भी हालत खराब थी और कानून व्यवस्था की भी। अपने कार्यकाल में उतरी व्यवस्था की पटरी की बातें आज कांग्रेस को नहीं दिख रही हैं। कहा कि आज कांग्रेस की कुछ मुद्दों पर निकाली जा रही रैलियां ही हंसी का पात्र बन गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कुनबा आगे बढ़ रहा है। दावा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रदेश की चारों सीटों में लाखों मतों से जीत हासिल करेगी। सरकार के पांच माह के कार्यकाल में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा सुधर रहा है।
भाजपा में नहीं कोई गुटबाजी राकेश पठानिया ने कहा कि भाजपा में अब कोई गुटबाजी नहीं है। जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के बाद सभी नेता एकजुट हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर के कार्यो को सराह रहे हैं।